• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, 19 नवंबर को होगा BLA-02 का विशेष प्रशिक्षण, वोरा बोले: "मतदाता सूची से किसी मतदाता को कटने नहीं देंगे -पूर्व विधायक अरुण वोरा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 नवम्बर 2025,  08:44 AM IST
  • 1633
दुर्ग में SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, 19 नवंबर को होगा BLA-02 का विशेष प्रशिक्षण, वोरा बोले: "मतदाता सूची से किसी मतदाता को कटने नहीं देंगे -पूर्व विधायक अरुण वोरा

दुर्ग// राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान उत्पन्न जमीनी चुनौतियों को देखते हुए, कांग्रेस पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, ताकि हर विधानसभा में इस प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और जनभागीदारी आधारित बनाया जा सके।क्रम में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में SIR प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं, जमीनी चुनौतियों और संगठन की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 19 नवंबर को दोपहर 3 बजे

विनोद वर्मा, जो दिल्ली में आयोजित मास्टर ट्रेनिंग से लौटे हैं,

दुर्ग शहर विधानसभा के BLA-02 को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

कांग्रेस ने SIR की जटिल प्रक्रिया को देखते हुए प्रत्येक जिले में समन्वय बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियाँ तय की हैं।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रदेश SIR निगरानी समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा राजनांदगांव जिले के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं,जबकि पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा को दुर्ग शहर विधानसभा का समन्वयक नियुक्त किया गया है.

*अरुण वोरा ने SIR प्रक्रिया पर कहा-*“भाजपा सरकार ने SIR कार्यक्रम को अत्यंत कठिन और समय-सीमित बना दिया है। दो करोड़ से अधिक मतदाताओं को एक महीने में कवर करना व्यावहारिक नहीं है। इसी कारण कांग्रेस पार्टी व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है, ताकि प्रत्येक BLO अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके, फॉर्म सही तरीके से भरें और कोई भी नागरिक इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। हम इस कठिन प्रक्रिया को जनता के लिए सरल और सुलभ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

*पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने पारदर्शिता की आवश्यकता जताई*

पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने कहा—

“SIR लोकतंत्र के मूल ढांचे से जुड़ी प्रक्रिया है, इसलिए पारदर्शिता और समयबद्धता दोनों आवश्यक हैं। संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि योग्य मतदाताओं के नाम किसी भी स्थिति में सूची से बाहर न हों।”

दुर्ग जिले के प्रभारी महामंत्री परमजीत सिंह भुई, जिन्होंने रायपुर में मास्टर ट्रेनिंग प्राप्त की है, ने बैठक में SIR प्रक्रिया के चरणों की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य दिशा-निर्देश साझा किए गए:

- BLO प्रत्येक मतदाता तक SIR फॉर्म लेकर पहुँचेंगे।

- BLA-02 उनके सहयोग और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

- 2003 की मतदाता सूची का 2025 के नामों से मिलान किया जाएगा।

- BLO द्वारा दिए गए दोनों फॉर्म भरना अनिवार्य है, जिनमें से एक BLO के हस्ताक्षर सहित वापस जमा करना होगा।

- खाली फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं कराने हैं।

- मतदाता की फोटो (सफेद बैकग्राउंड) सहित सभी विवरण सही-सही भरना आवश्यक है।

- जिनके नाम बाद में जुड़े हैं, वे 2003 की सूची में दर्ज माता-पिता के नामों की प्रति संलग्न करेंगे।

- स्थान परिवर्तन की स्थिति में पुराने क्षेत्र की 2003 की सूची का पेज जोड़ा जा सकता है।

- BLO का नाम व संपर्क नंबर फॉर्म पर उपलब्ध होगा।

*बैठक में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता:*

अरुण वोरा, आर.एन. वर्मा, राजेन्द्र साहू, संजय कोहले (नेता प्रतिपक्ष), परमजीत सिंह भुई, रत्ना नारमदेव, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, अल्ताफ अहमद, भास्कर कुण्डले, राजकुमार वर्मा, सुशील भारद्वाज, सौरभ ताम्रकार, पिकीं झा, महेश्वरी ठाकुर, नासिर खोखर, देवा, लोकेश चक्रधारी, रामरतन जलतारे, मनोज सिन्हा, रतन निषाद, गणेश माण्डवे, बंटी नवरंग, सुजीत चंदेल, बृजमोहन तिवारी, मोहम्मद रफीक खान, विकास सापेकर, सुमीत घोष, अशोक मेहरा, विनोद सेन, समयलाल साहू, गोलू खान, मोहित वालदे, मीना मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter