• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
सुकमा और भी
जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2025,  09:53 AM IST
  • 1553
सुकमा के एर्राबोर क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सुबह से ही दोनों तरफ से रुक- रुककर फायरिंग हो रही है।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा के एर्राबोर क्षेत्र में सुरक्षाबल जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जंगल पहाड़ी इलाकों में सुबह से रुक- रुककर फायरिंग हो रही है। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए लोकेशन और फोर्स की डिटेल गोपनीय रखी गई है। जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है।

सुरक्षाबल के जवानों को घने जंगल में माओवादी मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद अब सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। दोनों ओर से गोलियों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं। वहीं एसपी किरण चव्हाण लगातार जवानों के संपर्क में हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter