• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत का अचानक इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र — कारण अब भी साफ नहीं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 नवम्बर 2025,  10:38 AM IST
  • 818
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत का अचानक इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र — कारण अब भी साफ नहीं

बिलासपुर।  ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने सोमवार शाम अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट, ब्यूरोक्रेट्स और महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों का आभार जताया है। हालांकि, अपने इस्तीफे में उन्होंने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।


 प्रशासन और सहयोगियों का जताया धन्यवाद

इस्तीफे में भारत ने कहा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में राज्य के कल्याणकारी हितों की रक्षा में प्रशासनिक टीम ने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि AG ऑफिस के साथियों और बार के सदस्यों से उन्हें पूर्ण समर्थन मिला।


 इस्तीफे का कारण अब भी रहस्य

प्रफुल्ल एन. भारत ने केवल औपचारिक रूप से पद छोड़ने की सूचना दी है। उन्होंने न तो किसी दबाव का जिक्र किया और न ही किसी विवाद का।
गौरतलब है कि जनवरी 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे 2018 तक उप महाधिवक्ता रहे थे। कांग्रेस सरकार आने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


 जगदलपुर के रहवासी, लंबा कानूनी अनुभव

प्रफुल्ल भारत मूलतः जगदलपुर के हैं। वकालत की शुरुआत उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट से की।
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद वे बिलासपुर हाईकोर्ट आ गए और:

  • पैनल वकील

  • अतिरिक्त महाधिवक्ता

  • महाधिवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व निभाए।

2014 में जब सुनील कुमार सिन्हा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे, तब भी भारत अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter