• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
वार्ड 47 की पूर्व पार्षद कविता तांडी का निधन, शहर में शोक की लहर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 नवम्बर 2025,  10:45 AM IST
  • 6144
वार्ड 47 की पूर्व पार्षद कविता तांडी का निधन, शहर में शोक की लहर

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड नंबर 47 (रायपुर नाका) की पूर्व पार्षद श्रीमती कविता तांडी का आज दुखद निधन हो गया। तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी।

 

जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कविता तांडी भाजपा पार्षद पद पर विजयी होती रहीं और अपने मिलनसार एवं सरल स्वभाव के कारण शहर में उनकी एक अलग पहचान थी।

 

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे दुर्ग शहर में शोक का माहौल बन गया। वार्डवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल देने की प्रार्थना की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter