• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
RI पदोन्नति परीक्षा घोटाला: ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग सहित कई ठिकानों पर तड़के छापेमारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 नवम्बर 2025,  05:31 AM IST
  • 1382
प्रदेश में पटवारी से आरआई (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) बनने की परीक्षा में हुई कथित धांधली की शिकायत के बाद EOW-ACB की टीमों ने आज तड़के राज्यभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी।

Jwala Express News Breaking ।

RI पदोन्नति परीक्षा घोटाला: ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग सहित कई ठिकानों पर तड़के छापेमारी

दुर्ग।ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़।

आरआई पदोन्नति परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर आज सुबह ACB/EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा में हेराफेरी और अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई है।Image after paragraph

जानकारी के अनुसार 18 से ज्यादा विशेष टीमों ने तड़के ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डाटा और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को टीमों द्वारा जब्त कर संकलित किया जा रहा है।

ACB/EOW की इस अचानक कार्रवाई से विभागीय अमले में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क, फर्जीवाड़े के तरीकों और कथित लाभान्वितों की जांच में जुटे हुए हैं।

पदोन्नति परीक्षा में धांधली की शिकायतें पिछले कुछ महीनों से सामने आती रही थीं, जिसके आधार पर एजेंसी ने प्रारंभिक जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की है।

टीमें आज सुबह से लगातार छापेमारी अभियान में जुटी हैं। आगे भी और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ की टीम इस बड़े ऑपरेशन से जुड़े हर अपडेट आपके सामने सबसे पहले पहुंचाती रहेगी।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter