• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, तड़के कई ठिकानों पर दबिश, विभाग में हड़कंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 नवम्बर 2025,  11:51 AM IST
  • 1401
टीम ने इन सभी ठिकानों से पेपर लीक और प्रमोशन फर्जीवाड़े से जुड़े रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और लेनदेन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए।

RI पदोन्नति परीक्षा घोटाला: ACB/EOW की तड़के बड़ी कार्रवाई

दुर्ग–अंबिकापुर–जगदलपुर में एक साथ छापेमारी, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त**

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़।
राज्य भर में चर्चित RI पदोन्नति परीक्षा घोटाले को लेकर आज सुबह ACB/EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जिलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई अंबिकापुर 2024 में हुई RI पदोन्नति परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18 से अधिक विशेष टीमें तड़के ही अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर पहुंचीं। टीमों ने छापे के दौरान पेपर लीक, प्रमोशन अनियमितता और फर्जीवाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डेटा, लेनदेन संबंधी कागजात जब्त किए।


दुर्ग: तड़के कई ठिकानों पर दबिश, विभाग में हड़कंप

दुर्ग जिले में तड़के की गई कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। कई संभावित संदिग्ध कर्मचारियों के घरों की तलाशी ली गई और रिकॉर्ड खंगाले गए। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में जो डेटा मिला है, वह प्रमोशन परीक्षा में होने वाली हेराफेरी की तरफ संकेत करता है।


अंबिकापुर: चार RI पर कार्रवाई, घरों में घुसी जांच टीम

पेपर लीक मामले में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर ACB/EOW ने अंबिकापुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिन चार RI के घरों में छापा पड़ा, वे हैं—

  • गौरीशंकर (महुआपारा)

  • नरेश मौर्य (फुंदुर्दिहारी)

  • धरमसाय लकड़ा (बौरीपारा, शिकारीरोड)

  • अभिषेक सिंह (कोणार्क सिटी)

टीम ने इन सभी ठिकानों से पेपर लीक और प्रमोशन फर्जीवाड़े से जुड़े रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और लेनदेन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। जांच टीम तड़के से ही इन ठिकानों पर मौजूद है और कई घंटे तक तलाशी अभियान जारी रहा।


जगदलपुर: शिक्षिका के घर छापा, टीम खाली हाथ लौटी

जगदलपुर में टीम ने लोहंडीगुड़ा में पदस्थ शिक्षिका पद्माकर मंडावी के घर पर छापा मारा, जो पहले राजस्व विभाग में सेवा दे चुकी हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान पद्माकर मंडावी राजनांदगांव में होने के कारण टीम को अधिक दस्तावेज नहीं मिले, और यह छापा लगभग खाली हाथ ही रह गया।


फर्जीवाड़े का नेटवर्क बड़ा, आने वाले दिनों में और खुलासे संभव

पिछले कुछ महीनों से RI पदोन्नति परीक्षा में धांधली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच के आधार पर अब एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है।
अधिकारियों का दावा है कि—

  • फर्जीवाड़े का नेटवर्क बड़ा है

  • कई स्तरों पर सांठगांठ होने की संभावना

  • आने वाले दिनों में और नाम सामने आ सकते हैं

ACB/EOW की टीमें अभी भी छापेमारी और जब्ती प्रक्रिया में जुटी हुई हैं

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ इस मामले से जुड़े हर अपडेट आपको सबसे पहले उपलब्ध कराता रहेगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter