• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
इंदौर में अफ्रीकी महिला 31 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 नवम्बर 2025,  03:24 PM IST
  • 279
स्टूडेंट वीजा पर भारत आई, मुंबई से इंदौर सप्लाई करने पहुंची थी

इंदौर में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक अफ्रीकी महिला को 31.85 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। जांच में पता चला कि महिला स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थी और मुंबई के नालासोपारा में रहती थी। वह बस से मुंबई से इंदौर कोकीन की सप्लाई करने आई थी।

गिरफ्तारी के बाद भी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। टीम उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि पता चल सके कि वह इंदौर में किसे सप्लाई देने वाली थी।

मुखबिर से मिली सूचना पर हुई कार्रवाई

नारकोटिक्स डीआईजी महेशचंद्र जैन के अनुसार, मंगलवार दोपहर निरीक्षक हरीश सोलंकी को सूचना मिली कि रेसिडेंसी क्षेत्र में एक अफ्रीकी महिला कोकीन की सप्लाई के लिए आने वाली है। इसके बाद निरीक्षक राधा जामोद के नेतृत्व में टीम ने रेसिडेंसी क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ा।

तलाशी में महिला के पास से 31.85 ग्राम कोकीन मिली, जिसकी कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पासपोर्ट की जांच में महिला का नाम लिंडा, पता वेस्ट अफ्रीका, और वीज़ा स्टेटस स्टूडेंट वीजा पाया गया।

डीआईजी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट इंदौर महेशचंद जैन ने दी जानकारी।

डीआईजी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट इंदौर महेशचंद जैन ने दी जानकारी।

बस से इंदौर आई, फॉरेंसिक जांच में कई सुराग मिलने की उम्मीद

महिला मुंबई से बस के माध्यम से इंदौर आई थी, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वह पहले भी ऐसी सप्लाई कर चुकी हो सकती है। उसके मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। टीम मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, चैट और पेमेंट ट्रेल की जांच कर रही है, जिससे ड्रग नेटवर्क के कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

गिरफ्तार महिला के पास से एक एप्पल मोबाइल फोन मिला है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने इस अफ्रीकी महिला को पकड़ा है।

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने इस अफ्रीकी महिला को पकड़ा है।

रात में दर्ज हुआ केस

टीम ने दबिश देकर महिला को पकड़ा और रात 10:26 बजे उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक राधा जामोद ने किया। टीम में निरीक्षक हरीश सोलंकी, उपनिरीक्षक सीमा मिमरोट, आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, प्रदीप पाल, रजनीश पांडे, रवि कदम और महिला आरक्षक स्मिता राठौर, नेहा तिवारी शामिल थे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter