• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
सुकमा और भी
हिडमा के गांव तक पहुंच रही सरकारी सेवाएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 नवम्बर 2025,  04:53 PM IST
  • 61
शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित लाभ, सतत निगरानी में जुटी अफसरों की टीम

सुकमा। कुख्यात नक्सली हिडमा के गांव पुवर्ती में शासन की विशेष सुविधा शिविर का आयोजन जारी है। जिसका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुँचाना है। यह गांव सुकमा जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र में बसा हुआ है। यह पहल प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत सुदूर वनांचलों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सेवाएँ और योजनाओं का लाभ उनके ही गांव में उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में सुविधा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुवर्ती में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को दस्तावेज से जुड़े कार्य, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन, स्वास्थ्य सुविधाएँ तथा अन्य आवश्यक सेवाएँ एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं।

अधिकारियों की सक्रिय भूमिका, शिविरों का निरीक्षण
शिविरों के सफल संचालन और सुचारु क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक अधिकारी सतत् निगरानी बनाए हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर शबाब खान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोन्टा सुभाष शुक्ला तथा जनपद पंचायत कोन्टा के सीईओ सुमित कुमार ध्रुव स्वयं शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। शिविर के प्रारंभ से ही अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने, डिप्टी कलेक्टर खान, एसडीएम कोंटा शुक्ला और सीईओ जनपद पंचायत कोंटा ध्रुव पुवर्ती में ही रात रुक रहे है।

18 से 21 नवंबर तक पुवर्ती में संचालित हो रहा सुविधा शिविर
उल्लेखनीय है कि, पुवर्ती में यह विशेष सुविधा शिविर 18 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँँचकर अपने आवश्यक कार्यों का निष्पादन करा रहे हैं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय सेवाओं और शासकीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें मुख्यालय तक बार-बार आने की परेशानी से राहत मिल रही है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter