रायपुर/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।
ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर सेवा सहकारी समिति सोरम पहुँचकर बिना किसी भीड़ या प्रतीक्षा के 80 क्विंटल धान की बिक्री की। श्री साहू बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन सुविधा ने किसानों को लंबी कतारों और समय की बर्बादी से पूरी तरह छुटकारा दिला दिया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया और अधिक सहज बनी है।
इस वर्ष श्री साहू ने 4 एकड़ भूमि में धान की खेती की। समय पर सिंचाई, उन्नत बीजों का उपयोग और आधुनिक कृषि यंत्रों ने उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले वर्ष खरीदे गए नए ट्रैक्टर ने खेत की जुताई, समतलीकरण, कटाई और परिवहन जैसे कार्यों को तेज, कम खर्चीला और अधिक प्रभावी बना दिया है।
धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने, कृषि ऋण के भुगतान, रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज खरीदने तथा सिंचाई सुविधाओं को और मजबूत करने में करेंगे। इसके साथ ही वे खेत के एक हिस्से में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे भविष्य में उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।
श्री साहू ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाएँ जैसे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पारदर्शी खरीदी प्रक्रियाएँ, कृषि यंत्रों पर अनुदान और हर स्तर पर सहयोग से ग्रामीण कृषकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रही हैं। इससे किसानों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा वे अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।
धमतरी जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को निर्बाध, पारदर्शी और तकनीक आधारित खरीदी व्यवस्था का लाभ मिले, ताकि कृषि कार्य अधिक लाभकारी और उत्साहवर्धक बन सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment