• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने डिजिलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किये
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 नवम्बर 2025,  11:34 AM IST
  • 154
संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने डिजिलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किये

-कार्य में प्रगति लाने दिये आवश्यक मार्गदर्शन
दुर्ग। 
दुर्ग संभाग के आयुक्त एवं रोल आब्वर्जवर सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अभिजीत सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र भिलाई के अंतर्गत एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों का नगर निगम भिलाई के सभागार में चल रहे डिजिलाइजेशन कार्य का निरीक्षण कर डिजिलाइजेशन में और तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, ईआरओ अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डे उपस्थित थे। 
संभाग आयुक्त राठौर और कलेक्टर श्री सिंह ने दुर्ग जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र मचान्दुर, रिसामा और अण्डा में भी डिजिलाइजेशन कार्य का अवलोकन किया।

Image after paragraph

उन्होंने मचान्दुर और रिसामा में बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संपादित कार्यों का सराहना की और शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं अण्डा में बीएलओ के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्र कर डिजिलाइजेशन के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कमिश्नर और कलेक्टर ने जनपद सीईओ को बीएलओ के सहयोग के लिए पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका सभी से सहयोग लेने निर्देश दिये। साथ ही निर्धारित तिथि के पूर्व कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ रूपेश पाण्डे, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधिगण और बीएलओ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।  

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter