• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
संविधान दिवस 2025 : अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 नवम्बर 2025,  07:41 PM IST
  • 306
संविधान दिवस 2025 : अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

दुर्ग। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में देशभर में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्देशों के पालन में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने सभी ग्राम पंचायतों को संविधान दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन अमृत सरोवर गाइडलाइन के पैरा 7.2.4 एवं 7.2.6 के अनुसार किया जाएगा।
सीईओ ने सभी कार्यक्रमों में युवाओं, स्कूल और कॉलेजों के छात्रों, मनरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं तथा आजीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।

Image after paragraph

-जिले में निर्मित 123 अमृत सरोवर ..
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जिले में कुल 123 अमृत सरोवर निर्मित किए गए हैं।
जनपद पंचायत धमधा – 50
जनपद पंचायत दुर्ग – 36
जनपद पंचायत पाटन – 37
इन अमृत सरोवरों के माध्यम से जल संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण, सिंचाई, कृषि आधारित सब्ज़ी उत्पादन एवं मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं।
-अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियाँ ..
संविधान की प्रस्तावना का हिंदी/अंग्रेजी में सामूहिक वाचन
संविधान के मौलिक कर्तव्यों, अधिकारों एवं मूल्यों पर चर्चा
जल संरक्षण एवं सरोवर संरक्षण हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा
विद्यार्थियों एवं युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
सरोवरों में गाद निकासी, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
संविधान एवं मिशन अमृत सरोवर पर आधारित सूचना बोर्ड/पोस्टर का प्रदर्शन
सभी कार्यक्रमों में “एक प्रण – जल संरक्षण” टैगलाइन का अनिवार्य उपयोग
संविधान दिवस के अवसर पर इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने के साथ जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन को नई दिशा देना है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter