• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भुइयाँ पोर्टल में छेड़छाड़ कर फर्जी लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 नवम्बर 2025,  07:43 PM IST
  • 198
भुइयाँ पोर्टल में छेड़छाड़ कर फर्जी लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विधि से संघर्षरत बालक सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
-पटवारी का यूज़र आईडी–पासवर्ड इस्तेमाल कर करते थे जमीनों में हेराफेरी
-नंदनी नगर, कुम्हारी, अमलेश्वर थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही
दुर्ग। 
दुर्ग जिले में भुइयाँ पोर्टल से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से बैंक लोन लेने के संगठित अपराध का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में 06 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना नंदनी नगर, थाना कुम्हारी, थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
तहसीलदार राधेश्याम वर्मा (अहिवारा) ने 13 अगस्त 2025 को थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पटवारी हल्का क्रमांक 16 ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा के भुइयाँ सॉफ़्टवेयर में हैकिंग कर छेड़छाड़ की गई। आरोपियों ने ऑनलाइन भूमि अभिलेख में फेरबदल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और भारतीय स्टेट बैंक, नंदनी नगर शाखा से 30 लाख रुपए का लोन निकाल लिया।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी दीनुराम यादव ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर कुल 36 लाख रुपए का फर्जी लोन प्राप्त किया और रकम को विभिन्न खातों में तत्काल स्थानांतरित किया। इनमें से 20,26,547 रुपए नंदकिशोर साहू के खाते में पाए गए।
आरोपियों द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम मुरमुंदा, अछोटी, बोरसी एवं चेटूया की शासकीय एवं निजी जमीनों के खसरा नंबरों में छेड़छाड़ कर रकबा बढ़ाया गया, नए खसरा नंबर बनाए गए तथा उनके आधार पर बैंकों से लोन प्राप्त कर आर्थिक लाभ उठाया गया।
इस संबंध में विभिन्न थानों में अपराध दर्ज किए गए
थाना नंदनी नगर: अपराध क्रमांक 201/2025
थाना कुम्हारी: अपराध क्रमांक 154/2025
थाना अमलेश्वर: अपराध क्रमांक 101/2025
धारा— 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस तथा 60/66 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी एन.के. साहू, अमित कुमार मौर्य एवं गणेश प्रसाद तम्बोली से पूछताछ में पता चला कि अशोक उरांव द्वारा पटवारी का यूज़र आईडी, पासवर्ड और ओटीपी उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस ने अशोक उरांव को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि, मुरमुंदा पटवारी के साथ काम करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक से संजय वर्मा के माध्यम से पटवारी का यूज़र आईडी–पासवर्ड हासिल किया जाता था।
जमीनों में ऑनलाइन छेड़छाड़ कर फर्जी खसरा/बटांकन तैयार किए जाते थे।
कोमल साहू के माध्यम से कौशल फेकर, ओमप्रकाश निषाद, देवानंद साहू और शिवचरण कौशल को भुइयाँ पोर्टल में छेड़छाड़ करने के लिए लगाया गया था। आरोपी शिवचरण कौशल के विरुद्ध कोरबा जिले में भी इसी तरह के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों ने संगठित रूप से षड्यंत्र रचकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई, जिसके आधार पर बीएनएस की संगठित अपराध की धारा 111(2) एवं 61(2) भी आरोपियों पर जोड़ी गई।
अशोक उरांव की निशानदेही पर शेष आरोपियों को 25 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर संबंधित थानों द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही में थाना नंदनी नगर, कुम्हारी, अमलेश्वर एवं एसीसीयू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी ..
1. अशोक उरांव, उम्र 44 वर्ष, जांजगीर चांपा
2. कौशल फेकर, उम्र 50 वर्ष, रायपुर
3. शिवचरण कौशल, उम्र 55 वर्ष, रायगढ़
4. ओमप्रकाश निषाद, उम्र 40 वर्ष, रायपुर
5. कोमल साहू, उम्र 44 वर्ष, रायपुर
6. देवानंद साहू, उम्र 32 वर्ष, रायपुर
7. विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस द्वारा शेष संबंधित व्यक्तियों की तलाश जारी है तथा प्रकरण की विवेचना प्रगति पर है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter