• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का हुआ सामूहित वाचन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  01:14 PM IST
  • 196
संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का हुआ सामूहित वाचन

बालाघाट। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में 26 नवम्‍बर संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बालाघाट के प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी रघुबीर प्रसाद पटेल, प्रथम जिला न्यायाधीश गौतम सिंह मरकाम, द्वितीय जिला न्यायाधीश डी.एन.सिंह,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सतीष शर्मा, व्यवहार न्यायाधीशगण  तारा मार्को, अविनाश छारी, श्रीमती शिखा शर्मा, श्रीमती शीनी जैन, शुभम जैन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र धुर्वे आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी श्री पटेल द्वारा सर्वप्रथम संविधान दिवस की शुभकामनाऍ देते हुए व्यक्त किया गया कि 26 नवंबर का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, संविधान ही है जो हमें आजाद देश आजाद नागरिक की भावना का अहसास कराता है। जहॉ संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलातें है, वही इसमें दिए मौलिक कर्त्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियॉ भी याद दिलाते है। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। इस अवसर पर समस्त डिफेंस काउंसिल, समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।

RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter