• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: 300 मकानों में दबिश, संदिग्धों के फिंगर प्रिंट लिए गए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  06:47 PM IST
  • 107
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: 300 मकानों में दबिश, संदिग्धों के फिंगर प्रिंट लिए गए

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने आज तड़के बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की व्यापक जांच की। अभियान प्रातः 04:00 बजे से 07:00 बजे तक चलाया गया।
राजपत्रित अधिकारियों एवं नगर पुलिस अधीक्षकों की निगरानी में गठित विशेष पुलिस टीम ने छावनी अनुविभाग के देवार मोहल्ला, मछली मार्केट खुर्सीपार तथा दुर्ग अनुविभाग के सिकोला भाठा क्षेत्र में लगभग 300 मकानों में दबिश दी।

Image after paragraph

अभियान के दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लेकर उनका डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। यह कार्यवाही अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन, चाकू-हथियार से आतंक फैलाने वालों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई।
दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter