• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय दुर्ग में संविधान दिवस मनाया गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  06:55 PM IST
  • 115
सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय दुर्ग में संविधान दिवस मनाया गया

दुर्ग। सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय दुर्ग में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शेष अशरफ, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने संविधान के मूल तत्वों की जानकारी देते हुये संविधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि  उमेश भागवतकर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संविधान के महत्व एवं प्रस्तावना की संक्षिप्त जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल ने संविधान दिवस आयोजित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होनें संविधान निर्माण संबंधी जानकारी दी। जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र तिवारी ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन सहा. प्राध्यापक संतोष दंवांगन द्वारा किया गया। अन्त में अतिथियों का आभार महा. की सहा. प्रा. श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सहा. प्राध्यापक मनोज मिश्रा एवं ओजस्वी चोपड़ा, छात्र-छात्रायें एवं अन्य अशैक्षणिक स्टॉफ श्रीमती हेमकान्ता देवांगन, श्रीमती शालिनी शर्मा उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter