• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
28 नवम्बर को शहर के गायक कलाकार प्रसिद्ध अभिनेता स्व. धर्मेन्द्र को देंगे गीतों भरी श्रद्धांजलि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  07:03 PM IST
  • 350
28 नवम्बर को शहर के गायक कलाकार प्रसिद्ध अभिनेता स्व. धर्मेन्द्र को देंगे गीतों भरी श्रद्धांजलि

-अभिनेता स्व धर्मेन्द्र पे फिल्माए गीत गाकर देंगे श्रद्धांजलि 
दुर्ग। 
छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग एवम दुर्ग सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान  में शहर के ह्रदय स्थल पुराना बस स्टैंड में 28 नवम्बर को शाम 7  बजे से भारतीय सीने जगत के मशहूर अभिनेता ही मेन धर्मेन्द्र को शहर के गायक कलाकार श्रद्धांजलि देंगे। मंच के प्रधान संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा  एवं सचिव तुलसी सोनी  ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के  गायक कलाकार अभिनेता धर्मेन्द्र पर फिल्माए गीत गाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।
    मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत उपाध्यक्ष दिनेश जैन कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान सदस्य त्रिलोक सोनी,अजय साहू, रमन सिंह ने  स्व धर्मेन्द्र को समर्पित उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  दुर्ग भिलाई के गायक कलाकारों से उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। उक्त गीतों भरे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दुर्ग भिलाई के कोई भी गायक कलाकार अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter