• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जिले में अधिकारियों, मनरेगा श्रमिकों और ग्रामीणों ने संविधान की उद्देशिका का किया सामूहिक वाचन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  07:12 PM IST
  • 71
जिले में अधिकारियों, मनरेगा श्रमिकों और ग्रामीणों ने संविधान की उद्देशिका का किया सामूहिक वाचन

दुर्ग। संविधान दिवस 2025 के अवसर पर जिले के मनरेगा श्रमिकों, स्व सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। सभी ने “एक प्रण-जल संरक्षण” की शपथ लेते हुए सरोवर की साफ-सफाई में श्रमदान किया और तटों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Image after paragraph

अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और मूल्यों पर चर्चा की गई। युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि ग्रामवासियों ने सामूहिक गाद निकासी, पौधारोपण और स्वच्छता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायतों के साथ कलेक्टोरेट सहित जले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपने कार्यालय में भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter