• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
खैरागढ़ में नक्सल दंपती का सरेंडर: पति-पत्नी पर था 20 लाख रुपये का ईनामी, माड़ डिविजन में रहे एक्टिव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  07:26 PM IST
  • 365
खैरागढ़ में नक्सल दंपती का सरेंडर: पति-पत्नी पर था 20 लाख रुपये का ईनामी, माड़ डिविजन में रहे एक्टिव

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बुधवार को 20 लाख रुपये के संयुक्त ईनामी नक्सली दम्पति ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेते हुए पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 तथा शासन के विकासोन्मुखी प्रयासों से प्रभावित होकर 14 लाख रुपये का इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना (आयु 25 वर्ष) एवं उसकी पत्नी 06 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले (आयु 25 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर, एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) से संबंधित कैडर, टाण्डा मलाजखण्ड एरिया में सक्रिय रहे है। और विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल रहे है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter