• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल: धमतरी में संविधान दिवस मनाने जुटे थे बड़े नेता, बाहर स्थानीय नेताओं में जमकर हुई झड़प
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  07:29 PM IST
  • 322
धमतरी में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर बवाल मच गया। बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के भीतर दिखी गुटबाजी ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल मच गया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा की मीडिया के कैमरों के सामने ही जमकर हंगामा और आरोप- प्रत्यारोप शुरू हो गया। इस घटना के बाद से धमतरी में संविधान दिवस के कार्यक्रम के बीच कांग्रेस की गुटबाज़ी खुलकर सामने आ गई। वहीं इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता जहां मंच पर मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि, सचिन पायलट के धमतरी दौरे के तुरंत बाद कांग्रेसी नेता आपस में उलझ पड़े। पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र अजमानी ने महापौर की टिकट में दलाली का आरोप उठाते हुए मामला सीधे सचिन पायलट के सामने रख दिया। लेकिन कार्यक्रम के चलते सचिन पायलट ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter