• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
केंद्रीय जेल प्रशासन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 नवम्बर 2025,  04:20 PM IST
  • 301
केंद्रीय जेल प्रशासन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

दुर्ग। केंद्रीय जेल प्रशासन के तत्वाधान में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो प्रमुख समाजसेवियों- ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के सलाहकार सीता राम ठाकुर तथा जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य, रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग शाखा के सदस्य एवं सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य दिलीप ठाकुर का सम्मान किया गया।
यह सम्मान दोनों समाजसेवियों को केंद्रीय जेल के बंदी पुरुषों एवं महिला बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विगत कई वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे चिकित्सा शिविरों में उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में सहायक जेल अधीक्षक अशोक साव तथा हेड कांस्टेबल गणपत ध्रुव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मानवीय मूल्यों से प्रेरित इस निरंतर सामाजिक सेवा और रचनात्मक कार्यों के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, जीवन दीप समिति तथा सत्य साई सेवा समिति ने दोनों समाजसेवियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter