• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस दुर्ग की बड़ी पहल - धान विपणन सीजन में भारी वाहनों पर नियंत्रित प्रवेश, पीक ऑवर्स में शहर के प्रमुख मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 नवम्बर 2025,  06:27 PM IST
  • 162
ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस दुर्ग की बड़ी पहल - धान विपणन सीजन में भारी वाहनों पर नियंत्रित प्रवेश, पीक ऑवर्स में शहर के प्रमुख मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

दुर्ग। धान विपणन सीजन के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज 27 नवंबर 2025 को ट्रैफिक मुख्यालय, नेहरू नगर दुर्ग में एएसपी ट्रैफिक सुश्री ऋचा मिश्रा एवं यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा के नेतृत्व में जिला विपणन अधिकारी दुर्ग और राइस मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीक ऑवर्स (शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक) दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम रखने के लिए धान परिवहन से जुड़े भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा। इस अवधि में गंजपारा से FCI दुर्ग तक राइस मिलों से जुड़े भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ताकि भीड़भाड़ एवं जाम की स्थिति को रोका जा सके।
इसके अतिरिक्त पुलगांव चौक से अंडा तक तथा FCI दुर्ग से धमधा रोड तक स्थित राइस मिल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने मिल परिसर के बाहर किसी भी प्रकार का भारी वाहन सड़क पर खड़ा न होने दें। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, इसलिए सभी मिल संचालकों को अपने परिसर में ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करनी होगी।
ट्रैफिक पुलिस ने राइस मिल संचालकों को अवगत कराया कि धान सीजन के दौरान परिवहन गतिविधियां बढ़ने से यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए सभी वाहन निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही संचालित किए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस दुर्ग ने सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों व राइस मिल संचालकों से सहयोग की अपील की है, ताकि पीक ऑवर्स में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter