• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
निगम कर्मचारियों को राहत: उपादन राशि जल्द जारी, पात्र परिवारों को शीघ्र मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  06:46 PM IST
  • 212
निगम कर्मचारियों को राहत: उपादन राशि जल्द जारी, पात्र परिवारों को शीघ्र मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति

दुर्ग। महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में आज वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने की, जिसमें समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देव नारायण चंद्राकर,विजयंत पटेल,सजान जोसेफ,अब्दुल खालिक,सावित्री दमाहे,मनोज सोनी,मनीष बघेल,संजय अग्रवाल,हिरोदी चंदनिया बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की उपादन (सेवानिवृत्ति लाभ) राशि तथा अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि कई कर्मचारियों की उपादन राशि प्रक्रियाधीन है, जिसके दस्तावेज़ों की जाँच समिति द्वारा की जा रही है तथा शेष कर्मचारियों के प्रकरणों को जल्द निपटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन से अनुमति प्राप्त होने के पश्चात अब मृत कर्मचारियों के पात्र निराश्रित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।
समिति सदस्यों ने चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि निगम की प्राथमिकता कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों को सुरक्षित रखना है। इसलिए सभी लंबित प्रकरणों को पारदर्शी और तीव्र प्रक्रिया के माध्यम से जल्द समाधान किया जाएगा। निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उपादन की राशि समयबद्ध तरीके से जारी होगी। पात्र परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति में विलम्ब नहीं होने दिया जाएगा।कर्मचारियों के हितों से जुड़ी हर नीति पर गंभीरतापूर्वक अमल किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter