• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर बदल सकेंगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  07:26 PM IST
  • 139
एप पर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से अपडेट होगा, किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं

जल्द ही आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नई डिजिटल सर्विस की घोषणा की है।

इसके जरिए यूजर्स आधार एप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग और सीनियर सिटिजन को आसानी होगी।

UIDAI ने शुक्रवार को मोबाइल नंबर अपडेट करने वाली सर्विस के लॉन्च की घोषणा की।

UIDAI ने शुक्रवार को मोबाइल नंबर अपडेट करने वाली सर्विस के लॉन्च की घोषणा की।

नई सर्विस कैसे काम करेगी?

UIDAI के मुताबिक मोबाइल अपडेट करने की प्रोसेस काफी सिंपल रखा गया है। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या फिजिकल विजिट की जरूरत नहीं है। पूरी प्रोसेस कुछ मिनटों में हो जाएगी।

  • सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा।
  • यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • OTP वेरिफिकेशन होगा, जो पुराने या नए नंबर पर भेजा जाएगा।
  • इसके बाद स्मार्टफोन कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

आधार मोबाइल अपडेट क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड देश की सबसे बड़ी आइडेंटिटी सर्विस है, जिसमें 130 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा जुड़ा हुआ है। मोबाइल नंबर इसका सबसे अहम हिस्सा है, क्योंकि इसी से OTP के जरिए बैंक अकाउंट, सरकारी सब्सिडी, इनकम टैक्स वेरिफिकेशन और डिजिटल सर्विसेज जैसे डिजीलॉकर तक एक्सेस मिलता है।

अगर नंबर पुराना हो जाए या खो जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं। अभी तक इसे अपडेट करने के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता था, जहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और लंबी कतारों का झंझट होता है। लेकिन अब UIDAI डिजिटल तरीके से इसे आसान बनाने जा रहा है।

UIDAI ने पिछले महीने AADHAAR एप लॉन्च किया था

एक महीने पहले UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च किया था। इसमें यूजर एक ही फोन में 5 लोगों के आधार रख सकते हैं। इसमें आधार की सिर्फ वही जानकारी शेयर करने का ऑप्शन है, जो जरूरी होते हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter