• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
महापौर से मिले इंदौर की सराफा चौपाटी के व्यापारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  07:31 PM IST
  • 225
पुष्य मित्र भार्गव ने कहा- जिन्हें हटाएंगे उनके लिए दूसरी जगह तलाशेंगे

इंदौर के सराफा बाजार से हटाए गए दुकानदारों ने शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की। महापौर ने कहा कि सराफा में मोमोस की दुकानें नहीं लगने दी जाएगी। जिन लोगों की चाइनीज, मोमोस की दुकान लग भी गई है। वह भी बंद कराकर उन्हें दूसरी वस्तुओं की दुकान खोलने के लिए कहा जाएगा।

महापौर ने कहा कि सराफा में सुरक्षा जरूरी है, जिसकी मांग सोना-चांदी व्यापारियों ने एसोसिएशन के माध्यम से की थी। हम उसी कार्य पर लगे हैं। इंदौर की पहचान सराफा चौपाटी का वैभव बना रहे इस पर हम काम कर रहे हैं। हम इन्हें दूसरी जगह देंगे ताकि उनका भी नुकसान न हो।

महापौर ने बार-बार आग्रह के बाद भी दो टूक यही जवाब दिया कि अब आपको सराफा में दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। कई कारोबारियों ने एक व्यापारी के चार से पांच दुकान होने और निगम की सूची फाइनल होने में गलत सूची होने की बात भी कही गई।

इस पर महापौर ने यह भी कहा था कि हम सूची की जांच करवा लेंगे और किसी की चार से पांच दुकान है तो उसकी भी जांच होगी।

महापौर को अपनी समस्या से अवगत कराते दुकानदार।

महापौर को अपनी समस्या से अवगत कराते दुकानदार।

इंदौर के सराफा चौपाटी पर निगम की कार्र‌वाई गुरुवार रात नगर निगम की टीम फिर कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान जिनकी दुकानें नहीं लगने दी जा रही थीं, वे विरोध करने लगे। चौपाटी में जाने का रास्ता रोककर जमीन पर बैठ गए। साथ ही नारेबाजी करने लगे। हंगामा देखते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाइश दी।

इससे पहले बुधवार को निगम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। गुरुवार को नगर निगम की टीम यहां फिर कार्रवाई करने पहुंची थी।

गुरुवार रात हुए हंगामें की तस्वीरें...

जमीन पर बैठकर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया।

जमीन पर बैठकर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने नारेबाजी भी की।

व्यापारियों ने नारेबाजी भी की।

नगर निगम की टीम फिर कार्रवाई करने पहुंची थी।

नगर निगम की टीम फिर कार्रवाई करने पहुंची थी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter