• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
इंदौर बीजेपी नेता के रिश्तेदार का निगम टीम से विवाद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  08:10 PM IST
  • 304
सुपरवाइजर और उपयंत्री को पीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने सुपरवाइजर और उपयंत्री के साथ मारपीट कर दी। मामला थाने पहुंचा, जहां निगम अफसरों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हीरानगर पुलिस के अनुसार, अंकित पुत्र रमाशंकर निवासी बिजासन रोड ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में रमेश पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी सुखलिया के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। अंकित नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।

घटना सुखलिया स्थित मकान CH-66 के सामने हुई, जहां नर्मदा पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदने का कार्य किया जाना था। मौके पर उपयंत्री पलाश पंडित भी मौजूद थे। इस दौरान रमेश शर्मा ने उपयंत्री को अपशब्द कहे। जब अंकित ने समझाने का प्रयास किया, तो रमेश शर्मा उस पर लात-घूंसों से टूट पड़े।

बचाव के लिए पहुंचे उपयंत्री पलाश पंडित और ठेकेदार कंपनी के सुपरवाइजर अनिल चौहान के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

उपयंत्री पलाश पंडित ने बताया कि निगम ने नई नर्मदा लाइन डालने का काम आदिनाथ इंटरप्राइजेस को ठेके पर दिया है। उसी कार्य के निरीक्षण के दौरान यह विवाद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी रमेश शर्मा क्षेत्र क्रमांक 3 के पूर्व भाजपा विधायक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter