• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भारत की GDP में धमाकेदार उछाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  08:18 PM IST
  • 164
Q2 FY26 में 8.2% ग्रोथ, सर्विस-मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर चमके

India GDP growth Q2 FY26: भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर दर्ज की है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की 5.6 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में काफी मजबूत सुधार दर्शाता है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यह आधिकारिक आंकड़े जारी किए।

इस मजबूत प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में औसत विकास दर 8.0 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के 6.1 प्रतिशत से काफी बेहतर है। नाममात्र (नॉमिनल) जीडीपी में इस तिमाही 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वृद्धि का मुख्य श्रेय द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र को जाता है। द्वितीयक क्षेत्र ने 8.1 प्रतिशत और तृतीयक क्षेत्र ने 9.2 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि हासिल की। द्वितीयक क्षेत्र में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) ने 9.1 प्रतिशत तथा निर्माण क्षेत्र ने 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई। तृतीयक क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं का सब-सेक्टर सबसे आगे रहा, जिसमें 10.2 प्रतिशत की तेज वृद्धि हुई

हालांकि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में वृद्धि सीमित 3.5 प्रतिशत रही, वहीं बिजली, गैस, जल आपूर्ति एवं अन्य उपयोगिता सेवाओं में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।मांग के मोर्चे पर निजी उपभोग व्यय (PFCE) में 7.9 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 6.4 प्रतिशत से बेहतर है। वहीं सरकारी उपभोग व्यय (GFCE) में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि पिछले साल यह 4.3 प्रतिशत बढ़ा था।

विदेशी व्यापार में भी सुधार दिखा। निर्यात में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई (पिछले साल 3 प्रतिशत), जबकि आयात में 12.8 प्रतिशत का जोरदार उछाल आया (पिछले साल मात्र 1 प्रतिशत)। आयात में तेज वृद्धि घरेलू मांग की मजबूती को भी दर्शाती है।

RBI का भी अनुमान बढ़ा

1 अक्टूबर 2025 को RBI ने FY26 की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया। यह बताता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter