• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
स्व धर्मेन्द्र पर फिल्माए गीत गाकर दुर्ग भिलाई के गायक कलाकारों ने धर्मेंद्र को दी गीतों भरी श्रद्धांजलि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  12:55 PM IST
  • 157
स्व धर्मेन्द्र पर फिल्माए गीत गाकर दुर्ग भिलाई के गायक कलाकारों ने धर्मेंद्र को दी गीतों भरी श्रद्धांजलि

महान अभिनेता के अलावा नेक इंसान भी थे धर्मेन्द्र: कैलाश जैन बरमेचा 
-धर्मेन्द्र के निधन से सीने जगत के एक युग अंत :  अरुण वोरा 
दुर्ग ।
 छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग एवं दुर्ग सांस्कृतिक मंच के बैनर तले बीते कल शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल  पुराना बस स्टैंड में भारतीय सीने जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता ही मेन के नाम से मशहूर स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल को दुर्ग भिलाई के गायक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की । मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी,दिनेश जैन एवं गुलाब चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मंच के प्रधान संरक्षक एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने स्व धर्मेंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
  इस अवसर पर मंच के प्रधान संरक्षक एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने उपस्थित संगीतप्रेमियों एवं धर्मेन्द्र को चाहने वालो को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी थे। उनकी अदाकारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  कैलाश जैन ने इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंच की सराहना करते हुए कहा कि आगे हर संभव मदद करने की घोषणा की । कैलाश जैन बरमेचा ने युनुस चौहान द्वारा गए गीत छलकाए जाम गीत की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए 2 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की । विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सदाबहार फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन से सीने जगत के एक युग का अंत हो गया। लंबे समय तक उन्होंने भारतीय सीने जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम का संचालन दुर्ग भिलाई के प्रसिद्ध मंच संचालक तुलसी सोनी ने किया।
 स्व धर्मेन्द्र को दुर्ग भिलाई के गायकों, उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं शहरवासियों ने 1 मिनट मौन धारण कर भी श्रद्धांजलि दी।

   कार्यक्रम में दुर्ग भिलाई के गायक कलाकारों ने धर्मेंद्र पर फिल्माए  गीतों पर  अपनी प्रस्तुति से स्व धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी । गायक कलाकारों में प्रमुख रूप से गुलाब चौहान तुलसी सोनी, त्रिलोक सोनी, यूनुस चौहान, बहादुर अली थारानी,अनामिका  म्यूजिकल ग्रुप के तरुण देशमुख, अनिल शुक्ला, हीरा मानिकपुरी, मुश्ताक भाई, स्वरांजलि संगीत समिति के संजय दुबे मदन डोंगरे, दुर्गा भाई ,अलीम कुरेशी, रविशंकर साहू, महेश सोनकर, मतीन भाई,  रमन सिंह ,संजय घाटे,नेहल जैन,मनिंदर भाटिया, देवानंद साहू एवं अन्य गायकों ने अपने गीत प्रस्तुत कर स्व धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक चंद्रिका दत्त चंद्राकर, अजय साहू,राजेश जैन सराफ, हरीश कश्यप,हाजी मिर्जा साजिद बैग,राम जोशी, विश्वनाथ,अबरार पुवार,हेमंत निगम, रविन्द्र जैन, किशोर जैन,मोहन सिन्हा, जाबिर अली, बंटी भाई, कासिम भाई,जाकिर भाई, हेमंत साहू,अविनाश पांडे,संतोष शर्मा,सहित काफी संख्या में संगीतप्रेमी एवं नागरिकों के अलावा धर्मेन्द्र के  चाहने वाले प्रशंसक शामिल थे। आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter