• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुँचे पोटिया के प्रा. स्कूल, बच्चों से संवाद कर पढ़ाई करने प्रेरित किये
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  01:18 PM IST
  • 169
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुँचे पोटिया के प्रा. स्कूल, बच्चों से संवाद कर पढ़ाई करने प्रेरित किये

दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग के वार्ड 54 स्थित पोटिया के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किये  और बच्चों से सीधे बात कर उनकी पढ़ाई और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। 
      शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग वार्ड 54 स्थित पोटिया के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुँचकर बच्चों से संवाद किया। बच्चों के साथ स्कूल परिसर का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 
     निरीक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षको से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए गंभीरता से कार्य करने कहा, साथ ही सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति और कोर्स की स्थिति की जानकारी लिया। विद्यार्थियों की मजबूत शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
   मंत्री श्री यादव ने आगे कहा की प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पोटिया के प्राथमिक और मिडिल स्कूल के शिक्षको से चर्चा कर स्कूल की सभी गतिविधियों का विस्तार से जानकारी लेकर शिक्षा के साथ खेलकुद और अन्य गतिविधियों पर भी जोर देने कहा ताकी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। 

Image after paragraph

बच्चों ने की शिक्षा मंत्री से संवाद -
पोटिया के प्राथमिक स्कूल में निरिक्षण के दौरान बच्चों ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से संवाद किये। बच्चों ने स्कूल में खेलकूद सामग्री, बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने और शौचालय का संधारण करने की मांग किये जिसे मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारी को फोन कर शीघ्र ही स्कूल में काम कराने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात किये प्रतिदिन स्कूल आने, अनुशासन में रहने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किये।
इस अवसर पर महापौर श्रीमति अलका बाघमार, पार्षद श्रीमति हीरोँदी चंदानीया, श्रीमति सविता साहू, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, आसिफ अली, भूपेंद्र साहू, नीलेश बंजारे, जीतेन्द्र साहू, देवेंद्र टंडन, उमेश गायकवाड़ सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter