• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, रिव्यू पिटीशन खारिज – एक भाई अब भी फरार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  03:12 PM IST
  • 196
तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, रिव्यू पिटीशन खारिज – एक भाई अब भी फरार

रायपुर, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
राजधानी रायपुर के चर्चित तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट में दायर की गई रिव्यू पिटीशन में बड़ा झटका लगा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने तोमर बंधुओं की रिव्यू पिटीशन खारिज कर दी है

पुरानी बस्ती थाना पुलिस द्वारा वीरेन्द्र तोमर और उसके भाई के खिलाफ हत्या के मामले (मर्डर केस) में जांच चल रही है। दोनों ने मामले में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।


एक भाई फरार, दूसरे को ग्वालियर से किया गया था गिरफ्तार

पुलिस ने हाल ही में तोमर बंधुओं में से एक भाई को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल के अंदर नजरबंद है।
वहीं रोहित तोमर अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।


सुतखोरी का बड़ा नेटवर्क, करोड़ों की संपत्ति

तोमर बंधुओं ने शहर में सुतखोरी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा था, जिसके दम पर वे करोड़ों रुपये कमा रहे थे। भाटागांव सहित कई अन्य स्थानों पर उनके महंगे मकान और संपत्तियाँ होने की बात सामने आई है।


पीड़ितों से पूछताछ जारी

पुलिस इस समय उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जो तोमर बंधुओं की गतिविधियों से प्रताड़ित हुए थे। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई और तथ्य सामने आएंगे।

तोमर बंधुओं पर चल रही कार्रवाई को शहर में अपराध जगत के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter