• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
शिवनाथ नदी को मिलेगी दूषित पानी से राहत, कचांदुर में 189 करोड़ का आधुनिक एसटीपी निर्माण तेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  03:16 PM IST
  • 714
शिवनाथ नदी को मिलेगी दूषित पानी से राहत, कचांदुर में 189 करोड़ का आधुनिक एसटीपी निर्माण तेज

शिवनाथ नदी को मिलेगी दूषित पानी से राहत, कचांदुर में 189 करोड़ का आधुनिक एसटीपी निर्माण तेज

भिलाईनगर, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
शहर के कोसा नगर नाला, तेलहा नाला और अन्य छोटे नालों से निकलने वाला दूषित सीवरेज पानी अब सीधे शिवनाथ नदी में नहीं बहाया जाएगा। भिलाई नगर निगम ने अपशिष्ट जल प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए कचांदुर में 189 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।


150 एमएलडी क्षमता का विशाल एसटीपी – 14 एकड़ भूमि पर निर्माण जारी

इस नए एसटीपी की क्षमता 150 एमएलडी होगी। इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पुणे की एक अनुभवी एजेंसी को 15 वर्ष के लिए सौंपी गई है।
परियोजना पर कुल 145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कचांदुर में 14 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर ली गई है, जहां निर्माण तेजी से जारी है।


अब वैज्ञानिक उपचार के बाद ही बह सकेगा अपशिष्ट जल

इन नालों में घरों, उद्योगों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाला गंदा पानी बहता है। एसटीपी शुरू होने के बाद यह पानी वैज्ञानिक तरीके से ट्रीट किया जाएगा, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल बन सके।


ट्रीटेड वॉटर का होगा उपयोग—सिंचाई व औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा फायदा

नगर निगम की योजना है कि उपचारित पानी को—

  • सिंचाई विभाग, तथा

  • औद्योगिक क्षेत्रों में मौजूद विभिन्न यूनिट्स

को उपलब्ध कराया जाए। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर में संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter