• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के विरोध में हवन-पूजन; कांग्रेस ने सरकार से दरें वापस लेने की मांग तेज की
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  03:51 PM IST
  • 1410
कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और रायपुर में कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं

रायपुर, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में पुरानी बस्ती स्थित महिला समृद्धि बाजार परिसर के हनुमान मंदिर में हवन–पूजन किया गया। हवन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि की कामना करते हुए बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि गाइडलाइन दरों में की गई यह अचानक बढ़ोतरी आम जनता, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए भारी मुश्किलें पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर प्रवास पर हैं, इसलिए हवन-पूजन के माध्यम से यह संदेश सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को स्वीकार नहीं करेगी। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें वापस नहीं ली जातीं

हवन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

हवन में प्रमुख रूप से शामिल रहे—
सत्यनारायण नायक, श्रीमती भुवनेश्वरी डहरिया, अतुल रघुवंशी, मनोज सोनकर, सुरेश बाफना, मनोज पाल, मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता, शंकर लाल सेन, रवि शर्मा, राजेश त्रिवेदी, मोहम्मद सिद्दीक, विजय बाफना, पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर देवांगन, मुल्क राज शर्मा, हरीश साहू, बंसी कन्नौजे, नागेंद्र वोरा, धवल तिवारी, सबा अली, रोहित सहित क्षेत्रवासी।

प्रदेश भर में आंदोलन जारी

अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और रायपुर में कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं और जनता की आवाज उठाते रहेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter