• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
कलेक्टर गाइडलाइन के विरोध में बवाल: पुलिस की लाठी देखते ही भागे प्रदर्शनकारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 दिसम्बर 2025,  12:09 PM IST
  • 5524
कलेक्टर गाइडलाइन के विरोध में बवाल: पुलिस की लाठी देखते ही भागे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हल्का बेत प्रयोग

 

दुर्ग। कलेक्टर गाइडलाइन में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार दोपहर दुर्ग पटेल चौक पर जमीन कारोबार से जुड़े लोगों ने चक्काजाम और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और गाइडलाइन संशोधन को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया।

Image after paragraph)

प्रशासन की ओर से एडीएम अभिषेक अग्रवाल और एसडीएम हरबंस मेरी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से समझाइश देने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक भीड़ में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पानी से भरी बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए और मौके से भाग निकले। चक्काजाम कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गया, और यातायात बहाल कर दिया गया।

 

Image after paragraph)

 

 

 

 

@GI@)

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ इस घटना से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

cSUzlHdZVLI


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter