• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम सब जूनियर कैटेगरी में शांभवी यादव को प्रथम स्थान..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2024,  09:34 AM IST
  • 266
भिलाई। विगत दिनों दुर्ग भिलाई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता देशराग में शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम हेतु सब जूनियर कैटेगरी में शांभवी यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही उनकी माता डॉ मौसमी यादव, पशु चिकित्सक को भरतनाट्यम ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके पूर्व भी विगत माह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता प्रज्ञोत्सव 2024 में सब जूनियर कैटेगरी में शांभवी को प्रथम स्थान एवं अक्षय पात्र भिलाई में आयोजित प्रतियोगिता हेरिटेज फेस्ट 2024 में शांभवी को क्लासिकल ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शांभवी डीपीएस भिलाई कक्षा 4 की छात्रा है एवं गुरु डॉ राखी राय के नृत्यधाम कला समिति के अंतर्गत शुभ्रा मैम एवं पुष्पेंद्र सर से नृत्य सीख रही है। शांभवी डॉक्टर मनोज यादव की पुत्री है एवं डॉ एस एस देवदास, पूर्व सिविल सर्जन व श्रीमती चंद्रकला देवदास की नातीन एवं बालरूप यादव पूर्व पार्षद व श्रीमती समुद्री यादव की पौत्री है। शांभवी के इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter