• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की कांग्रेस ने मनायी जयंती
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2025,  04:19 PM IST
  • 213
प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की कांग्रेस ने मनायी जयंती

दुर्ग । जिला कांग्रेस ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 
      पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदार होने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने से लेकर हमारे पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ हमारे देश की सेवा की. सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे साल सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से चिह्नित थे. उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी."

Image after paragraph

   जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बिहार के गौरव, देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रनिर्माण और संविधान निर्माण में उनकी निष्ठा और अद्वितीय दूरदृष्टि सदैव स्मरणीय रही है। उनका जीवन त्याग, तप और विनम्रता का प्रेरक संदेश देता है तथा हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की शिक्षा प्रदान करता है।
 आज के जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, महीप सिंह भुवाल,राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, अशोक मेहरा,सेवादल अध्यक्ष विकास सापेकर,पूर्व एल्डरमैन देव सिन्हा, कृष्ण देवांगन,बृजमोहन तिवारी, कल्याण सिंह ठाकुर,शफी खान गोलू, मनोज सिन्हा,कुणाल तिवारी, रत्ना नारमदेव,एनी पीटर, विनोद सेन,संजय राजपूत,चंद्रशेखर पारख,आनंद देव ताम्रकार,नरेंद्र सोनकर, अलीअसगर,बंटी नवरंग,देवेंद्र मार्कण्डेय,राजेश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव,धर्मेश श्रीवास्तव, व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter