• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नगपुरा धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2025,  04:39 PM IST
  • 229
नगपुरा धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन..

दुर्ग। धान खरीदी की धीमी गति से परेशान किसानों ने आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर दमोदा नगपुरा और बोरी के धान खरीदी केन्द्रों में एक साथ प्रदर्शन किया जिससे धान खरीदी का कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। वर्तमान में शासन ने खरीदी को 8 सौ क्विंटल प्रतिदिन तक सीमित रखा गया है और इसी निर्धारित लिमिट के अनुसार ही किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है।

Image after paragraph

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट को बढ़ाकर 3 हजार क्विंटल करने और रबी फसलों के लिए नगद ऋण, खाद और बीज तत्काल उपलब्ध कराने की मांग किया है। संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि कल 4 दिसंबर को ननकट्ठी चौक, नवागांव धान खरीदी केंद्र सहित अन्य स्थानों पर किसान प्रदर्शन करेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter