• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के विद्यार्थियों ने किया अडानी सीमेंट फैक्ट्री जामुल का शैक्षणिक भ्रमण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2025,  04:42 PM IST
  • 183
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के विद्यार्थियों ने किया अडानी सीमेंट फैक्ट्री जामुल का शैक्षणिक भ्रमण

जामगांव आर । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के मानक क्लब के 30 विद्यार्थियों ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मार्गदर्शन में अडानी सीमेंट फैक्ट्री, जामुल का शैक्षणिक अवलोकन भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा भारतीय मानकों के महत्व से अवगत कराना था।
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मानक क्लबों की स्थापना की गई है, जिनका मुख्य उद्देश्य मानकों की महत्ता, उनके उपयोग और संबंधित विषयों की जानकारी विद्यार्थियों के माध्यम से आम जन तक पहुँचाना है। इसी क्रम में विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर औद्योगिक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अडानी सीमेंट फैक्ट्री जामुल में हुए इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को
सीमेंट निर्माण की प्रक्रिया
गुणवत्ता परीक्षण (लैब टेस्टिंग)
आधुनिक मशीनरी
सुरक्षा मानकों
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एसीसी जामुल के प्रतिनिधियों द्वारा पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसकी सराहना विद्यालय प्रबंधन ने की।
इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व
श्रीमती विनीता सुधीर मैटर (स्टैंडर्ड क्लब प्रभारी)
श्रीमती दीप्ति प्रधान (व्याख्याता)
श्री अमन (सहायक शिक्षक)
ने किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कविता साहू ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उत्साह और सीखने की जिज्ञासा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योग भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करते हैं और उन्हें भविष्य की दिशा समझने में मदद मिलती है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter