• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
मोटर सायकल पर सवार होकर पहुची कलेक्टर ग्रामीणों के बीच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2024,  09:42 AM IST
  • 220
चंदनबाहरा, फरसगांव, ठोठाझरिया, बिरनासिल्ली पहुंचकर की लोगों से रू-ब-रू चर्चा योजनाओं क्रियान्वयन की ली जानकारी धमतरी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने गुरुवार को वनांचल क्षेत्र नगरी के दूरस्थ ग्राम चंदनबाहरा, फरसगांव, ठोठाझरिया, बिरनासिल्ली का मोटर सायकल पर सवार होकर दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने इन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा की और फसल चक्र परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित किया।Image after paragraph उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी को पानी के कमी का सामना ना पड़े, इसके लिए हमें गिरते हुए भूजल स्तर को ध्यान में रखकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना है। कलेक्टर ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए फसल चक्र परिवर्तन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान के बदले आप सभी दलहन, तिलहन और नगदी फसल लें। इसके लिए कलेक्टर ने जिले के परसतराई और रावां आदि गांवों के किसानों का उदाहरण भी दिए,Image after paragraph जिन्होंने स्वप्रेरणा से फसल चक्र परिवर्तन को अपनाया और भूजल स्तर बढ़ाने में सहभागी बनें। इस दौरान आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवास, सड़क और स्कूल का मुआयना किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।Image after paragraph

Image after paragraph

Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter