• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2025,  04:50 PM IST
  • 221
हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अमलेश्वर। हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के अनुसार फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG-08/AW/9300 के चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी थी, जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Image after paragraph

मामले में प्रार्थी वैभव शास्त्री की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अप.क. 162/2025 धारा 281, 125-ए, 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू (रिसाली) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter