• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
एस. प्रकाश को बनाया गया प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2025,  04:52 PM IST
  • 240
एस. प्रकाश को बनाया गया प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष

रायपुर। क्वींस क्लब वीआइपी रोड में छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन की 19वीं सामान्य सभा आयोजित की गई, जिसमें 2025-2029 की कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में फेंसिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के चुनाव पर्यवेक्षक अशोक दुधारे, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन से अकरम खान और खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रवेश जोशी मौजूद रहे। चुनाव में एस. प्रकाश (आइएएस) को अध्यक्ष, सुनील कुमार अग्रवाल को चेयरमैन, अजीत सिंह पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष तथा दिनेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

Image after paragraph

उपाध्यक्ष पद पर शुभाष अग्रवाल, बशीर अहमद खान, कमल रूपरेला और आरती सिंह चुने गए। सह उपाध्यक्ष के रूप में कमल कुमार और तारकेश मिश्रा का चयन हुआ। महासचिव समीर खान, सह सचिव राम प्रताप गुप्ता सहित निखिल जांभूलकर, मोहनीश वर्मा, वरुण पांडेय और संतोष साहू निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अखिलेश दुबे को सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एस. प्रकाश ने कहा कि कार्यकारिणी का लक्ष्य छत्तीसगढ़ में फेंसिंग को नई ऊंचाई देना, अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों के लिए स्वयं का फेंसिंग हाल निर्माण कराना है। उन्होंने वर्ष 2026-27 में अंतरराष्ट्रीय कैडेट प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा भी की। कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह पटेल ने पांच संभागीय फेंसिंग सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा। सभा में चुनाव अधिकारी डा. रमेश श्रीवास्तव और सहायक अधिकारी रामजस पाल ने प्रक्रिया संपन्न कराई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter