• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
राहुल बोले- सरकार नहीं चाहती मैं पुतिन से मिलूं:यह मोदी की इनसिक्योरिटी, विदेशी मेहमान को विपक्षी नेता से न मिलने को कहा जाता है
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 दिसम्बर 2025,  03:27 PM IST
  • 191
राहुल बोले- सरकार नहीं चाहती मैं पुतिन से मिलूं:यह मोदी की इनसिक्योरिटी, विदेशी मेहमान को विपक्षी नेता से न मिलने को कहा जाता है

 संसद के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे को लेकर संसद पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है।

राहुल ने कहा- हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर ऑफ अपोजिशन एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है।

राहुल ने कहा....

 

आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।

 

इस बीच, रूस के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव गुरुवार सुबह पार्लियामेंट पहुंचे।

रुस के पहले डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव संसद में अंदर जाते हुए।

रुस के पहले डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव संसद में अंदर जाते हुए।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter