• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
धान खरीदी की धीमी गति एवं टोकन के लिए भटकाव, परेशान किसान ननकट्ठी बस स्टैंड में दो घंटे धरना पर बैठे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 दिसम्बर 2025,  08:00 PM IST
  • 275
धान खरीदी की धीमी गति एवं टोकन के लिए भटकाव, परेशान किसान ननकट्ठी बस स्टैंड में दो घंटे धरना पर बैठे

दुर्ग। धान खरीदी की धीमी गति से किसान परेशान हैं और टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है। धान खरीदी शुरू होने के 3 सप्ताह बाद भी धान खरीदी पूर्व वर्षों की तुलना में मात्र 30% ही हो रही है इससे आक्रोशित किसानों ने आज ननकट्ठी के बस स्टैंड में 11 से 1 बजे तक दो घंटे धरना दिया जिसमें ननकट्ठी, रवेली, बोड़ेगांव, असनारा के अलावा आसपास के अन्य गांवों के किसान शामिल हुए।

धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के रवि प्रकाश ताम्रकार ने धान खरीदी की धीमी गति के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने धान खरीदने पर सरकार के नीयत पर सवाल खड़े किए, किसानों को हृदय देवांगन, नारायण देवांगन, गोपाल सिंह सुपंथक, सनत साहू, कुंवर सिंह वर्मा बेनलाल सिंहा एवं अन्य ने भी संबोधित किया।

Image after paragraph

धरने के बाद आक्रोशित किसान मुख्य मार्ग पर बैठ गए जिसके कारण गाड़ियों का आना जाना कुछ समय के लिए अवरूद्ध हो गया प्रशासन की समझाइश पर किसानों ने आधा रास्ता खोल दिया इसके बाद ही आवागमन शुरू हो गया।
आज के धरना-प्रदर्शन और रास्ता रोको आंदोलन में ज्वाला प्रसाद , जेठूराम ठाकुर, प्रवेश कुमार, छबिलाल देवांगन, वेदराम देवांगन, अरविंद, अभिजीत अग्रवाल, विरेंद्र शर्मा, हीराराम, सरोज टंडन, घनश्याम देवांगन, अशोक कुमार, विष्णु कुमार, घनश्याम बंछोर, संजय ताम्रकार सहित अन्य किसान शामिल हुए।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter