• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती:एक दिन में 605 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई, 159 वाहन नो-पार्किंग से हटाए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 दिसम्बर 2025,  08:28 PM IST
  • 393
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती:एक दिन में 605 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई, 159 वाहन नो-पार्किंग से हटाए

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात अनुशासन के लिए अभियान चला रही है। बुधवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों से लेकर बस, ई-रिक्शा, ऑटो सहित नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्ती की।

रोड एक्सीडेंट में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर कार्रवाई की गई। दिनभर चले अभियान में पुलिस ने 605 टू-व्हीलर चालकों के चालान बनाए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस की लगातार कार्रवाई और अभियान के बाद कई लोग नियमों का पालन करने लगे हैं।

ट्रैफिक पुलिस की लगातार कार्रवाई और अभियान के बाद कई लोग नियमों का पालन करने लगे हैं।

159 गाड़ियां नो-पार्किंग से हटाईं

ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। 67 ई-रिक्शा व ऑटो पर ओवरलोडिंग, वन-वे नियम तोड़ने और प्रतिबंधित सड़क से गुजरने पर कार्रवाई की गई। वहीं शहर के व्यस्त मार्गों और चौराहों पर 159 वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाने पर हटाए गए और चालान बनाए गए, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई थी।

बसों पर विशेष कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बसों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 26 बसों पर अधिक सवारी, प्रतिबंधित स्थान पर रोककर सवारियां चढ़ाने-उतारने, निर्धारित वर्दी न पहनने और गलत ढंग से पार्किंग जैसे उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter