• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
बहन की हल्दी रस्म में थिरके बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन:ग्वालियर में साथ में किया डांस और मस्ती
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 दिसम्बर 2025,  08:41 PM IST
  • 470
बहन की हल्दी रस्म में थिरके बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन:ग्वालियर में साथ में किया डांस और मस्ती

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं। शहर के उषा किरण पैलेस में कड़ी सुरक्षा और गोपनीय तरीके से कृतिका की हल्दी रस्म संपन्न हुई। इस दौरान कार्तिक बहन के साथ जमकर नाचते और जश्न मनाते नजर आए।

बताया गया है कि शादी समारोह पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल हो रहे हैं। हल्दी के दौरान कार्तिक ने भाई की सभी रस्में निभाईं और परिवार के साथ भावुक पल भी साझा किए।

बता दें कि कार्तिक आर्यन का बचपन ग्वालियर में ही बीता है और वे अक्सर अपने होमटाउन आते रहते हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बावजूद वे ग्वालियर से अपना जुड़ाव बनाए रखते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड व खास जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बहन की हल्दी रस्म में शामिल हुए।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बहन की हल्दी रस्म में शामिल हुए।

कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ मिलकर स्टेज पर डांस किया।

कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ मिलकर स्टेज पर डांस किया।

हल्दी रस्म के दौरान कार्तिक आर्यन बहन के साथ मस्ती करते दिखे।

हल्दी रस्म के दौरान कार्तिक आर्यन बहन के साथ मस्ती करते दिखे।

कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के मेन सॉन्ग पर परफॉर्म किया।

कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के मेन सॉन्ग पर परफॉर्म किया।

हल्दी रस्म के दौरान कार्तिक आर्यन ने परिवार के अन्य लोगों के साथ डांस किया।

हल्दी रस्म के दौरान कार्तिक आर्यन ने परिवार के अन्य लोगों के साथ डांस किया।

हल्दी रस्म के दौरान कार्तिक बहन के पर फूलों की बारिश करते दिखे।

हल्दी रस्म के दौरान कार्तिक बहन के पर फूलों की बारिश करते दिखे।

इंटरव्यू में कहा था- बहन से टाॅम एंड जेरी जैसा रिश्ता कार्तिक ने 2024 में एक इंटरव्यू में अपनी बहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि 'हमारा रिश्ता टॉम एंड जेरी' की तरह है। मैं बचपन में थोड़ा शरारती था। बहन अब बहुत समझदार हो गई है। मैं अपनी सभी बातें और राज उसके साथ साझा करता हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी भरोसेमंद है।

कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं, जिन्होंने पहले कार्तिक की फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन किया था। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment

Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg

ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter