• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
ग्वालियर के हॉस्पिटल में कर्मचारियों के बीच मारपीट:बच्चे का वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 दिसम्बर 2025,  08:48 PM IST
  • 315
ग्वालियर के हॉस्पिटल में कर्मचारियों के बीच मारपीट:बच्चे का वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद

ग्वालियर के मुरार मेटरनिटी हॉस्पिटल में स्टाफ और एक अटेंडर के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही हैं। एक बच्चे का वीडियो बनाने को लेकर स्टाफ और अटेंडर आपस में भीड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती एक बच्चे का अटेंडर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। अस्पताल स्टाफ ने उसे ऐसा करने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और पुरुष एक-दूसरे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए झाड़ू और चप्पलों से मारपीट करते दिख रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले की आंतरिक जांच करने की बात कही गई है। सिविल सर्जन डॉ. बिरथरिया ने घटना की पुष्टि की है। मामले की आंतरिक जांच कराई जाएगी।

देखिए तस्वीरें...

मारपीट की घटना के बाद हॉस्पिटल के बाहर जुटी भीड़।

मारपीट की घटना के बाद हॉस्पिटल के बाहर जुटी भीड़।

स्टॉफ और अंटेडर के बीच हाथापाई के दौरान बीच बचाव करते हुए लोग।

स्टॉफ और अंटेडर के बीच हाथापाई के दौरान बीच बचाव करते हुए लोग।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter