• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
स्कूल शिक्षा विभाग में लिपिक वर्गीय पदोन्नति लंबित, कर्मचारियों में रोष व्याप्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 दिसम्बर 2025,  06:18 PM IST
  • 214
स्कूल शिक्षा विभाग में लिपिक वर्गीय पदोन्नति लंबित, कर्मचारियों में रोष व्याप्त

दुर्ग। स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित लिपिक वर्गीय पदोन्नति को लेकर कर्मचारियों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। प्राचार्य, व्याख्याता एवं प्रधानपाठक स्तर पर व्यापक पैमाने पर पदोन्नति की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है, लेकिन संयुक्त संचालक शिक्षा, संभाग दुर्ग कार्यालय में वरिष्ठ लेखा परीक्षक एवं सहायक ग्रेड–1 के रिक्त पद वर्षों से खाली होने के बावजूद अब तक पदोन्नति नहीं की गई है।
संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा पत्र क्रमांक स्था-04/ई/विविध/दुर्ग/2024/672 दिनांक 31.12.2024 को ही पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी फाइल अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
लिपिक कर्मचारियों का कहना है कि अन्य संवर्गों में नियमित पदोन्नति दी जा रही है, जबकि लिपिक वर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया को उपेक्षित रखा जा रहा है, जिससे संवर्गीय भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इसी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग को पत्र भेजकर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter