• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जामगांव में एनएसएस शिविर के तहत नशा मुक्ति एवं पर्सनालिटी रिफाइनमेंट पर डिवाइन वर्कशॉप सम्पन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 दिसम्बर 2025,  11:15 AM IST
  • 226
जामगांव में एनएसएस शिविर के तहत नशा मुक्ति एवं पर्सनालिटी रिफाइनमेंट पर डिवाइन वर्कशॉप सम्पन्न

जामगांव। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर, जामगांव में गायत्री परिवार दिया छत्तीसगढ़ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति एवं पर्सनालिटी रिफाइनमेंट पर एक दिवसीय डिवाइन वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार दिया छत्तीसगढ़ के डा. पी.एल. साव, डॉ. योगेंद्र साहू एवं ई. युगल किशोर साहू ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए नशे के दुष्प्रभाव, उससे बचाव तथा व्यक्तित्व परिष्कार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

Image after paragraph

वर्कशॉप का मुख्य संदेश रहा—
“नशे से बचाव, सृजन में लगाओ—युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति",जिसे उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रचना सोनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कॉलेज में पुनः ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
यह वर्कशॉप युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति सजगता लाने के साथ-साथ सकारात्मक जीवनदृष्टि एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter