• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग को लेकर करंजा भिलाई धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2025,  03:58 PM IST
  • 266
धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग को लेकर करंजा भिलाई धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन

दुर्ग। धान खरीदी की धीमी गति और टोकन की समस्या से जूझ रहे किसानों ने आज करंजा भिलाई के धान खरीदी केंद्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया। किसान धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर प्रतिदिन 4 हजार क्विंटल करने और टोकन जारी करने की मांग कर रहे थे।  प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने हाथों में मांग से संबंधित तख्ती पकड़े हुए थे उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा पिछले एक पखवाड़े से धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर विभिन्न धान खरीदी केंद्र में प्रदर्शन करने का अभियान चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त और संयुक्त किसान मोर्चा के रविप्रकाश ताम्रकार के संयुक्त नेतृत्व में आज के प्रदर्शन में करंजा भिलाई के अलावा समोदा, झेंझरी, बासीन और असनारा के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter