• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर पर भारत-रूस में बड़ी सहमति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2025,  06:37 PM IST
  • 289
चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर पर भारत-रूस में बड़ी सहमति

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान भारत और रूस ने चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर को जल्द शुरू करने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच 5 दिसंबर को हुई वार्ता में इस समुद्री मार्ग को दोनों देशों के लिए एक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद विकल्प बताया गया।

यह नया समुद्री कॉरिडोर मात्र 10,370 किमी लंबा होगा, जिसके जरिए भारतीय जहाज लगभग 24 दिनों में रूस पहुंच सकेंगे। वर्तमान में भारत से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग तक सामान भेजने के लिए करीब 16,060 किमी की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें 40 दिन लग जाते हैं।
नए मार्ग के शुरू होने से यात्रा लगभग 5,700 किमी कम हो जाएगी और करीब 16 दिन की सीधी बचत होगी।

व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य

बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया गया। फिलहाल भारत-रूस का वार्षिक व्यापार लगभग 60 अरब डॉलर के आसपास है।

भू-राजनीतिक स्थिति में अहम कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और शिपिंग रूट्स पर बढ़ते जोखिम की स्थिति में चेन्नई-व्लादिवोस्तोक कॉरिडोर भारत और रूस के लिए एक मजबूत विकल्प साबित होगा। इससे ऊर्जा, रक्षा, कोयला, बंदरगाह विकास और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter