• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
इंडिगो संकट जारी:500 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 10 दिसंबर तक सामान्य होने की उम्मीद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2025,  01:12 PM IST
  • 322
इंडिगो संकट जारी: 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 10 दिसंबर तक सामान्य होने की उम्मीद

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकीं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं।

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और 10 दिसंबर तक ऑपरेशन पूरी तरह नॉर्मल हो जाने की उम्मीद है। एयरलाइन का दावा है कि उसका नेटवर्क अब लगभग रीस्टोर हो चुका है और फ्लाइट ऑपरेशंस 91% ऑन-टाइम चल रहे हैं, जो रविवार की तुलना में 75% अधिक है।

सरकार सख्त, जांच जारी

राज्यसभा में सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो का यह संकट उसके क्रू रोस्टरिंग और आंतरिक प्लानिंग सिस्टम की खामियों की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और सरकार इसे हल्के में नहीं लेगी।
मंत्री ने कहा, “जांच जारी है, और ऐसा एक्शन लिया जाएगा जो दूसरों के लिए मिसाल बने।”

इंडिगो की उड़ान बाधित होने से देशभर में हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter