• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री की मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2025,  07:54 PM IST
  • 367
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे कानपुर के 46 वर्षीय यात्री अनूप पांडेय की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इन दिनों लगातार उड़ानें रद्द होने और यात्रियों की भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था का केंद्र बना हुआ है।

इसी अव्यवस्था के बीच फ्लाइट का इंतजार कर रहे कानपुर के एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया।

इस बीच, रविवार को भी लखनऊ से आने-जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की 33 उड़ानें रद्द रहीं, जिससे लगभग 4000 यात्री प्रभावित हुए और उन्हें अपनी यात्रा रीशेड्यूल करनी पड़ी। लगातार हो रहे कैंसिलेशन और देरी से यात्रियों में भारी नाराजगी और गुस्सा देखा गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter